{"_id":"2b02969281084b3bb277ff6bf4bc8a68","slug":"the-young-man-killed-by-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
मोहम्मदी
Updated Thu, 09 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव धमौला में ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उस पर बैठे मजदूर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक भी घायल हो गया। उसे शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव धमौला के नईम ने अपने खेत से भूसा भरवाने के लिए गांव हथेला के वीरेंद्र (38) को गुरुवार शाम तीन बजे पुत्र शबनूर के साथ भेजा। झाबर चौराहे के पास मोड़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे उस पर बैठे वीरेंद्र की दबकर मौत हो गई जबकि शबनूर भी घायल गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शबनूर को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक शहनूर के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।