{"_id":"029c55900c7ce4f0bd0c00539cb3865a","slug":"the-young-man-entered-the-store-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर युवक पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसकर युवक पर हमला
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
तिकुनियां में सोमवार की शाम को दर्जन भर दबंगों ने रास्ते में घेरकर एक युवक की पिटाई कर दी, जिस पर एक दुकानदार ने बीच-बचाव किया तो दबंगों ने उस पर भी हमला कर दिया और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर उसकी पिटाई कर दी।
दबंगों के कहर से कुछ देर तक बाजार में अफरा-तफरी फैल गई, जिसके बाद दुकानदारों ने हिम्मत जुटाकर दबंगों का विरोध किया। तब जाकर दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। कई घंटे तक बाजार में चले बवाल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है, जिससे व्यापारियों में रोष है।
तिकुनियां के गांव दाराबोझी निवासी पिंका सिंह सोमवार को बाजार आया था, जहां सेहनखेड़ा के प्रधान अनवार खां और उनके पुत्र अकरम ने गाड़ी हटाने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद पिंका की पिटाई करने लगे, तो पास के दुकानदार हनी गुप्ता बीच-बचाव करने लगा। इससे नाराज अनवार और अकरम ने दबंगई दिखाते हुए हनी से झगड़ा कर दिया।
इससे आसपास के दुकानदारों ने विरोध जताया, तो दोनों पिता-पुत्र गांव चले गए, जिसके बाद दर्जन भर से अधिक लोगों को लाकर हनी गुप्ता की दुकान में धावा बोल दिया। हनी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए उसकी पिटाई कर दी। यह देख पड़ोसी दुकानदार भी एकजुट हो गए और हमलावरों को घेरकर पिटाई कर दी। इससे कई घंटों तक हंगामा चला, जिसमें व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बैनर तले दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया।
इसके बाद पुलिस और पीएसी ने बाजार और कस्बे में रूट मार्च किया। पीड़ित हनी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रेहान, शादाब, अकरम समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सेहनखेड़ा के निवर्तमान प्रधान अनवार खां की ओर से हनी गुप्ता समेत चार नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। चुनाव ड्यूटी से लौटते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।