फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man ate poisonous substance , death

युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

Sun, 08 May 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 08 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
The young man ate poisonous substance , death
दम तोड़ दिया - फोटो : अमर उजाला
- पत्नी ने सास और देवर पर पति की पिटाई का लगाया आरोप
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव गुलरीपुरवा निवासी अनिल वर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर परिवार के उन्हें लखनऊ ले रहे थे। रास्ते में अनिल वर्मा ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी किरन देवी ने सास, देवर और ननद पर पति की पिटाई और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पत्नी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर खीरी चौकी पुलिस को दी है।

शनिवार की सुबह गांव गुलरीपुरवा निवासी अनिल वर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग शनिवार की सायं लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी किरन देवी का आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। पत्नी ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए ओयल चौकी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार राय ने नामजद तहरीर मिलने की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखित सूचना दी थी। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed