फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The woman who was sleeping in the house shot dead

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या       

Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        निघासन (खीरी)। 
अमर उजाला ब्यूरो        निघासन (खीरी)।  Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
The woman who was sleeping in the house shot dead
हत्या - फोटो : अमर उजाला
रंजिश के चलते जेठानी और उसके बेटे ने मारी गोली      
विज्ञापन

महिला समेत दो नामजद एक हिरासत में       

गांव गंगापुरवा में घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पुत्री ने अपनी बड़ी मां और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है। दोपहर बाद एसपी मनोज कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका और उसके पति ने दो साल पहले अपने बड़े भाई रामजीवन की हत्या महज डेढ़ बीघा भूमि के लिए कर दी थी। उसी रंजिश के चलते रामजीवन की पत्नी और बेटे ने अपनी सगी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। 
लोधपुरवा के मजरा गांगापुरवा निवासी गीता देवी ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां 48 वर्षीय कांती देवी और भाई अनुराग गर्मी अधिक होने के कारण बरामदे में सो रहे थे, जबकि पड़ोस में ही दूसरी चारपाई पर बड़ा भाई अंकित और तीसरी चारपाई पर वह खुद (गीता) लेटी थी। रात करीब दो बजे ताई कोकिला अपने बेटे सतीश के साथ घर के दक्षिण तरफ बने लकड़ी के दरवाजे को खोलकर घर के अंदर घुसे और तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज पर पड़ोस में सो रहे लोग जाग गए और दोनों आरोपियों को भागते हुए देखा। इस पर लोग शोर मचाने लगे, लेकिन दोनों हत्यारोपी दरवाजे को खोलकर भाग निकले। घटना की सूचना सौ नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची सौ नंबर की गाड़ी ने हत्यारोपी को उसके घर से रात में ही दबोच लिया। कोतवाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पुत्री गीता की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।       
विज्ञापन

 
मृतका की बेटी की तहरीर पर सतीश और कोकिला के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सतीश हिरासत में है। शीघ्र ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या का कारण डेढ़ बीघा भूमि बताई जाती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मिश्रा, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed