फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The woman pulled the chain of riders

बाइक सवारों ने महिला की चेन खींची

Tue, 31 Mar 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 31 Mar 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
The woman pulled the chain of riders
सिकटिहा मोहल्ले में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने घर के बाहर खड़ी एक महिला की गले की सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। इस घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी राकेश गुप्ता की बहन किशोरी गुप्ता की शादी दिल्ली में हुई है। पिछले दिनों किशोरी दिल्ली से लौटकर मायके आई थी। मंगलवार की सुबह वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। किशोरी कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक सोने की चेन खींच ली। किशोरी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए,  लेकिन तब तक दोनों युवक भाग चुके थे। पीड़ित महिला ने परिवारीजनों के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल दुर्र्गेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed