{"_id":"9295fedf54504c83983f85ea06a5ba03","slug":"the-woman-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला लक्ष्मीदेवी कॉलोनी निवासी राजेंद्र शुक्ला की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता शुक्ला की संदिग्ध हालात में बुधवार को तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जहर खाने की संभावना जताकर इलाज शुरू किया लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृृतका की पुत्री शिवांगी ने बताया कि मूल रूप से फरधान क्षेत्र के गांव बरखेरवा की निवासी हैै, लेकिन मोहल्ला लक्ष्मीदेवी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। यहीं पर नगरा गांव निवासी एक व्यक्ति की मुलाकात उसकी मां से हुई थी। आरोप है कि सुनीता ने उस व्यक्ति को कुछ रुपये उधार दिए थे, जिसे वापस मांगने पर आरोपी ने पिटाई कर जबरन जहर खिला दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन