फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The villagers handed over to the police catch the thugs

ग्रामीणों ने ठग पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रजागंज।
अमर उजाला ब्यूरो/रजागंज। Updated Tue, 07 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The villagers handed over to the police catch the thugs
thug - फोटो : amar ujala
- नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहा था ठगी
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को ग्रामीणों ने पकड़कर गोला कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुर्तिहा के मजरा किसनुवापुर के बाशिंदों से नौकरी दिलाने के नाम पर धन वसूली करने वाले ठग के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है।

तहरीर में गांव निवासी प्रकाश पासी ने कहा है कि मंगलवार की सुबह उसके घर पहुंचे एक व्यक्ति ने निगम में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1500 रुपये, थाना हैदराबाद के गांव भगौनापुर निवासी मथुरा प्रसाद से 1100 रुपये ऐंठ कर ठग चंपत हो लिया। गांव में चर्चा होते ही तकरीब 10 वर्ष पहले इसी तरह की ठगी का जिक्र होने लगा यह सुन अपने को ठगा महसूस कर पीड़ित ठग को ढूंढने लगे तो वह रजागंज में बस का इंतजार करते मिल गया। दोनों गांव से  पहुंचे ग्रामीणों ने ठग को दबोचकर बैक ड्यूटी कर रहे गोला कोतवाली के आरक्षी प्रवीण मलिक के हवाले कर दिया। पुलिस के पूछे जाने पर जालसाज ने अपना नाम राकेश बाल्मीकि निवासी अर्जुन नगर गोला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed