फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two teenagers over to Child Line Lucknow

लखनऊ की दो किशोरियां चाइल्ड लाइन के सुपुर्द

Mon, 15 Jun 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 15 Jun 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
सदर  कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर घूमती मिलीं दो किशारियों को कोतवाली पुलिस ने चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दिया है। चाइल्ड लाइन ने दोनों किशोरियों को मानषी स्वाधार गृह में भेजा हैै।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात एक बजे दो किशोरियां रेलवे स्टेशन के बाहर घूम रहीं थीं, जिन्हें पूछताछ के लिए महिला पुलिस अपने साथ ले गई। किशोरियों ने बताया है कि वे लखनऊ से यहां लखीमपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से मिलने आई थीं। लखीमपुर रेलवे स्टेेशन पहुंचने पर उक्त व्यक्ति का मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जिससे दोनों किशोरियां कुछ देर तक रेलवे स्टेशन पर घूमती रहीं। जीआरपी ने पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों को कहीं और जाने के लिए कह दिया, जिसके बाद किशोरियां स्टेशन से बाहर आ गईं। किशोरियों का कहना है कि वे लखनऊ की रहने वालीं हैं।
विज्ञापन

--
मोबाइल से नहीं मिली डिटेल
दोनों किशोरियां ने अलग-अलग बयान दिए हैं, जिससे चाइल्ड लाइन और  पुलिस भी स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं जुटा पाई है। एक किशोरी के पास से  मोबाइल मिला है, लेकिन उसमें नंबर औैर मैसेज डिलीट होने से महत्वपूर्ण  जानकारियां नहीं मिल पाई हैं। खास बात यह है कि किशोरियों ने अपनी मां को जानकारी होने की बात कही है, लेकिन बताए गए नंबरों पर किशोरियों  के घरवालों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह के अनुसार दोनों  किशोरियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, जिसके बाद उनके  माता-पिता से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed