फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The two sides firing Tulwane cane , six injured

गन्ना तुलवाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, छह जख्मी

Thu, 05 Mar 2015 06:23 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Thu, 05 Mar 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
The two sides firing Tulwane cane , six injured
खीरी थाना क्षेत्र के गांव कटकुसुमा में सेंटर पर गन्ना तुलवाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के  बाद कई राउंड फायरिंग हुई और ईंट-पत्थर, बांका चले। जिसमें गांव के ही चार भाइयों समेत छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही रंजिश चल रही  थी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी एमपी सिंह, एसओ खीरी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। वहीं सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव कटकुसुमा में कुंभी चीनी मिल का गन्ना सेंटर है। गुरुवार को इसी गांव के नवल किशोर त्रिवेदी और सर्वेश शुक्ला की ट्रॉलियां गन्ना तुलवाने गई थीं। जहां पहले गन्ना तुलवाने को लेकर विवाद होने लगा। इस बीच दोनों पक्षों के घरवाले और उनके समर्थक भी मौके पर इकट्ठा हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर, बांका चलने लगे और दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। बांके के प्रहार से एक पक्ष के चार भाई संतोष शुक्ला, अखिलेश, सर्वेश और सुभाष जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से नवल किशोर और उनके भतीजे अजय त्रिवेदी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव को लेकर पहले से ही रंजिश चल रही थी। बुधवार को भी गांव में एक पक्ष के लोगों ने मायाराम, संतराम समेत कई लोगों की बुरी तरह पिटाई की थी। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिससे हौसला बढ़ने पर गुरुवार को फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई। एसओ महेंद्र्र सिंह ने बताया कि मौका-मुआयना कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed