{"_id":"58960535149d79ab41eb32d76e5eea5f","slug":"the-two-sides-clash-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, चार जख्मी
मैलानी
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकरा के गांव बरौंछा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हो गए।
मंगलवार शाम को गांव में दो पक्षों छांगुर व हरिश्चंद के बीच मारपीट हो गई, जिसमें छांगुर तथा उनका पुत्र जय सिंह तथा दूसरे पक्ष की प्रियंका पुत्री हरिश्चंद्र, प्रभावती पत्नी रामलाल जख्मी हो गए। एक पक्ष के जय सिंह व छांगुर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि गांव के ही हरिश्चंद्र, उनके बेटे संतोष, शैलेश तथा उनकी पत्नी फूलमती ने उनकी जमकर पिटाई की, जबकि दूसरे पक्ष ने दी गई तहरीर में जय सिंह व उनके परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रभावती तथा प्रियंका के घायल होने की बात कही है। पुलिस ने जख्मी लोगों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला जख्मी
जंगबहादुरगंज। पसगवां थाना क्षेत्र के गांव कलबारी में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में रिश्तेदारी में आई एक महिला जख्मी हो गई, जिसका पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव कलवारी में अलीबहादुर के लड़के का गांव के ही रहीश और अबुल से जमीन का विवाद चल रहा था इसी कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें अलीबहादुर के लड़के की सास किशवरी निवासी कमलनैनपुर थाना कांट शाहजहांपुर जख्मी हो गई जिसका पुलिस ने मेडिकल कराया है।