{"_id":"46ad6fc0b2f1f58e0b658bac986cdb50","slug":"the-third-day-was-not-a-student-leads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी छात्र का नहीं लगा सुराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भी छात्र का नहीं लगा सुराग
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Jan 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सरनापुरम से गुरुवार की दोपहर से लापता अरविंद मिश्रा के 15 वर्षीय पुत्र सूरज का तीसरे दिन भी कहीं सुराग नहीं लगा है। शनिवार को सूरज के परिवारीजन सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से एफआईआर दर्ज कर तलाश करने की मांग की। इधर मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसवती ने बताया कि सूरज अपने कुछ दोस्तों के साथ खेलने गया था। तब से गायब है। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की लेकिन अभी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन