फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The staff was injured woman dead

महिला को डंडा मारकर जख्मी किया

Thu, 05 Mar 2015 06:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Mar 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
The staff was injured woman dead
भंसडिया स्थित कांशीराम कॉलोनी में घर के अंदर कूड़ा आने से नाराज एक व्यक्ति ने एक महिला को डंडा मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित परिवार जब पुलिस के पास शिकायत करने गया तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उन्हें भगा दिया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता सदर कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

आरएसएस के स्वयंसेवक रामलखन की पत्नी सुनीता बुधवार की अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। झाडू़ लगाते समय कूड़ा पड़ोसी के घर में चला गया। इससे पड़ोसी हफीज ने नाराज होकर सुनीता के  सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना की रिपोर्ट लिखने रामलखन पत्नी के साथ संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंचा, जहां कार्रवाई करने के बजाए उसे टरका दिया गया। गुरुवार की सुबह रामलखन ने यह बात आरएसएस के कुछ सदस्यों को बताई।  जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अनूप शुक्ला, रजनीश, आशीष श्रीवास्तव, आनंद, कुलभूषण, बृजेंद्र पांडे समेत तमाम लोग सदर कोतवाली पहुंचे और मामले की रिपोर्ट  लिखने की मांग की। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed