{"_id":"58d54f894f1c1b1a191a1788","slug":"the-soldier-to-the-soldier-beaten-a-linehanger","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने सिपाही को पीटा, एक लाइनहाजिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने सिपाही को पीटा, एक लाइनहाजिर
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में एसओ पर लगे आरोप निकले झूठे
एसपी ने सीओ निघासन को सौंपी मामले की जांच
थाना संपूर्णानगर में बाराबंकी जिले में तैनात सिपाही की पिटाई करने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक जांच में एसओ द्वारा बेल्टों से सिपाही के साथ मारपीट करने की बात झूठी निकली। थाने के ही सिपाही ने पीड़ित सिपाही के साथ की थी मारपीट, जिस पर एसपी ने थाना के सिपाही शिवम कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच सीओ निघासन को सौंपी है।
बता दें कि गुरुवार को पुलिस बाराबंकी जिले के थाना असुंद्रा में तैनात सिपाही अभिषेक गुप्ता के रिश्तेदार छात्र को पुलिस पकड़कर थाने लाई थी। कई बार पूछने के बाद भी जब पुलिस ने पकड़कर लाने का कारण नहीं बताया तो रिश्तेदार सिपाही अभिषेक गुप्ता थाना पहुंचे। उसका आरोप है कि उसने एसओ को बताया कि वह भी महकमे में सिपाही है और बाराबंकी जिले के थाना असुंद्रा पर तैनात है। इस बात पर एसओ धर्मेंद्र कुमार ने उसकी बेल्टों और लातघूसों से पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध सिपाही ने आत्मदाह का प्रयास किया था। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एसओ पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच में पाया गया है आरोपी छात्र को ऑपरेशन रोमियों के तहत थाने पर लाया गया था। परिवार के लोगों ने थाना पहुंचकर छात्र की परीक्षा होने की बात बताई तो एसओ ने कॉलेज के प्राचार्य से बात की। पुलिस उसको छोड़ा जाता कि इससे पहले सिपाही ने किसी नेता से एसओ की मोबाइल पर बात करा दी। इसी बात को लेकर एसओ की हॉकटॉक हो गई थी, इस पर वहां मौजूद थाने में तैनात सिपाही शिवम की सिपाही अभिषेक गुप्ता के साथ मारपीट हुई थी। उन्होंने बताया कि एसपी मनोज कुमार झा ने आरोपी सिपाही शिवम कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ निघासन को सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाराबंकी एसपी से पत्राचार कर मामले की पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन