{"_id":"37e61b2c7470b572c2fa014f2fe66d6f","slug":"the-sensation-of-the-body-after-lying-empty-plot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पड़े प्लाट में शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली पड़े प्लाट में शव मिलने से सनसनी
महेवागंज/लखीमपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
शहर के निकट गोशाला के सामने खाली पड़े प्लाट में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मिश्राना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब से मिले पत्र से शव की शिनाख्त हुई है।
निघासन रोड स्थित गोशाला मार्केट के सामने शुक्रवार को सुबह लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के शरीर पर नीली जींस और हरी टी शर्ट थी। जबकि पास में ही सफेद रंग की शाल और उसकी चप्पलें पड़ी थी। मृतक के मुंह में काफी झाग लगा था। पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी कराई तो उसकी जेब से एक प्रार्थना पत्र मिला। प्रार्थनापत्र के मुताबिक मृतक की पहचान थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम कफारा निवासी 30 वर्षीय रामभवन के रूप मे हुई है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना भेज दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।