{"_id":"5779513d4f1c1bbc777f9e0f","slug":"the-second-day-the-police-could-not-arrest-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी आरोपी को पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी आरोपी को पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुर गंज/बरवर।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लोगों में रोष
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप व हत्या की हुई पुष्टि
मासूम बालिका की रेप के बाद हत्या का मामला
पसगवां थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ रेप होने और उसकी दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की आठ वर्षीय पुत्री एक जुलाई को घास काटने गई थी। जहां उसे हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के गांव सेमरापुरवा निवासी सर्वेश पासी ने उसके साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ सिर्फ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और दम घुटने से मौत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में रेप और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। नतीजतन पुलिस घटना के दो दूसरे दिन भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रविवार को एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह सीओ रामशंकर सिंह के साथ गांव पहुंचे। मृतका के परिवार वालों ने पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख रुपये सहायता दिलवाने का भरोसा दिलवाया है।
विभिन्न दलों ने की घटना की निंदा
सांसद रेखा अरुण वर्मा, भाजपा नेता संदीप मेहरोत्रा (कन्हैया), भाजपा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता संजय शर्मा, भाकपा माले के क्रांति कुमार सिंह सोमवार को गांव पहुंचे और घटना की निंदा की। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उधर, कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करने वाली सपा सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा।