फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second day of the arrest could not be Htyaropion

दूसरे दिन नहीं हो सकी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी

Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The second day of the arrest could not be Htyaropion
murder - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ता रामकुमार की हत्या का मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगहा निवासी बसपा बूूथ अध्यक्ष रामकुमार गौतम हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन दूसरे दिन एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सोमवार को रामकुमार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी और नामे महाराज शामिल हुए। 

बता दें कि रविवार को भंगहा (नौधन) निवासी 25 वर्षीय बसपा बूूथ अध्यक्ष रामकुमार गौतम की पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां महदेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नौधन निवासी कौशल अवस्थी, लाला अवस्थी, अमित अवस्थी, छोटकन्ने, जगदीश, भंगहा गांव निवासी राजेश यादव और स्वतंत्र वर्मा के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सिटी एमपी सिंह करेंगे। परिवार वालों ने हत्या का कारण जमीन की रंजिश बताया है। चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि मृतक के घर पर एहतियातन दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैैं। मृृतक रामकुमार के पट्टीदार का यादव बिरादरी के लोगों से जमीन की कब्जेदारी को लेकर विवाद था। पिछले साल रामकुमार के घर के पास ही कौशल अवस्थी पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें रामकुमार के पट्टीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed