फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rogue robber escaped when there was noisy

लूटपाट कर रहे बदमाश शोरशराबा होने पर भागे

Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गुलरिया।
अमर उजाला ब्यूरो  गुलरिया। Updated Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
The rogue robber escaped when there was noisy
demo pic - फोटो : अमर उजाला
गन प्वाइंट पर लेकर बहू का हाथ बांधा
विज्ञापन

सामान खंगालते समय जागी ननद, मचाया शोर
 
भीरा थाना क्षेत्र में बदमाशों का कहर जारी है। सोमवार की रात बदमाशों ने गांव बेलवा मलूकापुर निवासी रामपल के घर की बिजली और सोलर लाइट के तार काट कर घुस गए। इसी बीच गृहस्वामी की बहू जाग गई तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और उसके हाथ बांधकर लूटपाट करने लगे। इसी बीच सो रही गृहस्वामी की पुत्री मौसमा की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत है। 
गृहस्वामी रामपाल ने बताया कि घटना करीब रात एक बजे हुई। वह सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। घर के अंदर पुत्रवधू और पुत्री मौसमा सोई हुई थी। पुत्र बाहर गया हुआ था। पड़ोस के मकान के सहारे बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने बरामदे में सो रही पुत्रवधू को गन प्वाइंट पर ले लिया और उसके हाथ बांध दिए। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि एक बदमाश वहीं पर तमंचा ताने खड़ा रहा, बाकी पांच बदमाश घर में सामान खंगालने लगे। इसी बीच कुछ दूरी पर सो रही पुत्री मौसमा की आंख खुली तो बदमाश देखकर उसने शोर शराबा किया। शोर होने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। पड़ोस में रह रहे होमगार्ड अखिलेश शुक्ल के घर पास खड़ी यूपी 100 पीआरवी 2869 गाड़ी के एचसीपी गंगाराम सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस के ललकारने पर बदमाश पीछे की तरफ छत से कूद कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


रविवार को एक घर में हो चुकी है चोरी 
गुलरिया। रविवार की रात चोर दौलतापुर निवासी अवनीश यादव के घर से 25 हजार रुपये की नगदी और हजारों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं। इससे पूर्व भी कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। बदमाशों और चोरों की लगातार आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed