फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The rickshaw killed in truck collision, putting jam

ट्रक ने रिक्शे में मारी टक्कर, लगा जाम

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
The rickshaw killed in truck collision, putting jam
जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और ट्रांसपोर्ट मालिक के पहुंचने पर मामला हुआ शांत
विज्ञापन

सबसे व्यस्ततम माल गोदाम रोड पर उस समय जाम की स्थिति हो गई, जबकि एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खड़े एक ट्रक ने रिक्शे में टक्कर मार दी, जिससे रिक्शे पर सवार एक महिला और एक बच्चे को मामूली चोटें आईं। इसकी शिकायत ट्रक ड्राइवर से की गई तो वह उल्टा रिक्शा चालक और महिला से अभद्रता करने लगा। जिसके बाद उधर से गुजर रहे भाजयुमो जिलामंत्री ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के आ जाने के बाद मामला रफा दफा हो सका। इस दौरान वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

माल गोदाम रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक से माल उतर रहा था। इस दौरान उधर से एक रिक्शा चालक रिक्शा लेकर गुजरा रहा था। तभी ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। जिसपर रिक्शा का पिछला एक पहिया ट्रक के सामने आ गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला और एक बच्चा गिर गया तथा उनको मामूली चोटें आईं। इसकी शिकायत करने पर ट्रक ड्राइवर उल्टा ही दोनों से अभद्रता करने लगा। इसपर वहां काफी भीड़भाड़ लग गई। उधर से गुजर रहे भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह ने भी ट्रक ड्राइवर को समझाया तो वह समझने को तैयार ही नहीं था। जिसपर उन्होंने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया को दी। चौकी इंचार्ज व ट्रांसपोर्ट मालिक भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद मामला रफा दफा हो सका। इस दौरान रोड पर काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed