फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The raids continued recovery of raw alcohol

कच्ची शराब की बरामदगी को छापे जारी

Thu, 15 Jan 2015 11:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
The raids continued recovery of raw alcohol
कच्ची शराब के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देशन में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने तीसरे दिन भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जिले की चारों सर्किलों में 380 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 9800 किग्रा लहन को नष्ट कराया गया है। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

गोला एसडीएम विनोद गुप्ता और सीओ मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी टीम ने कुसुमी कॉलोनी, भटपुरवा कॉलोनी, अलीगंज, भदेड़, रसूलपुर पनाह में छापे मारे। कार्रवाई के दौरान 110 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 3800 किग्रा लहन नष्ट कराया गया। इस दौरान सदर आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी, मोहम्मदी आबकारी निरीक्षक परमहंस कुमार, कोतवाल एके उपाध्याय मौजूद रहे। उधर, मैगलगंज क्षेत्र के कई गांवों में एसडीएम शादाब असलम, सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित और एसओ आनंद शाही ने अभियान चलाकर प्लास्टिक के पाउच में भरी शराब बरामद की।
विज्ञापन

15 दिन में 500 का आंकड़ा पार
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में बीते 15 दिनों में कच्ची शराब की बरामदगी साबित कर रही है कि शराब का कारोबार जोरों पर है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2014 में 365 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई थी। जबकि बीते 15 दिनों में करीब 550 लीटर शराब बरामद हो चुकी है। गुरुवार को भी नीमगांव पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजामंडी में दारू बाजार
मैलानी। थाना क्षेत्र के राजामंडी इलाके में बड़े पैमाने पर कच्ची का कारोबार बेरोकटोक हो रहा है। सांसिया कॉलोनी में एक वर्ग के लोग बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने के धंधे में लिप्त हैं। यही नहीं कच्ची शराब बेचने वाले मैलानी के आसपास गांवों में भी खुलेआम शराब सप्लाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed