{"_id":"1e896ceec5867f35a3ebea4304db54a5","slug":"the-other-day-recovered-the-bodies-of-missing-kanvdie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता कांवड़िये का शव दूसरे दिन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता कांवड़िये का शव दूसरे दिन बरामद
निघासन/ ढखेरवा
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर शौच करने गया एक कांवड़िया शारदा नहर में लापता हो गया था। परिवारीजनों ने सोमवार को गोताखोरों की सहायता से नहर में तलाश किया। सोमवार शाम कांवड़िया का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना ढखेरवा लखीमपुर मार्ग पर मल्लबेहड़ के पास औघड़ बाबा स्थान के सामने की है। बताया जाता है कि निघासन थाना क्षेत्र के गांव सुक्खनपुरवा से रविवार को सैकड़ों की तादात में कांवड़िया गाजे बाजे के साथ लिलौटी नाथ मंदिर जा रहे थे तभी वह ढखेरवा पार होने के बाद रविवार दोपहर औघड़ बाबा स्थान पहुंचे जहां पर कुछ देर विश्राम किया। इस दौरान सुक्खन पुरवा निवासी अंकित वर्मा 18 पुत्र हरेराम वर्मा शौच के लिए पास के ही शारदा नहर किनारे गया था लेकिन वहीं से वह लापता हो गया। कांवड़ियों का बड़ा जत्था होने की वजह से किसी ने उसकी खोज किए बगैर जत्था आगे के लिए रवाना हो गया। देर शाम जब जत्था शारदा बैराज पर विश्राम के दौरान कुछ कांवड़ियों ने अंकित के लापता होने की सूचना दी जिस पर सभी कांवड़िया आनन फानन में रात में ही लिलौटी नाथ में जल चढ़ाने के बाद वापस औघड़ बाबा आए जहां पर उसकी कांवड़ और गमछा एक पेड़ पर रखा पाया गया। कांवड़ियों ने इस बात की सूचना परिजनों को दी। सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे परिजनों ने हालात की जानकारी ली। आशंका जाहिर की जा रही है कि अंकित शौच के लिए गया था और उसका पैर फिसल गया, जिससे वह शारदा नहर में डूब गया। परिजनों ने दर्जन भर गोताखोरों की मदद से नहर औघड़ बाबा के पास से अंकित का शव बरामद किया।