{"_id":"ddab7a004c31b83ebea6da201f86cf7f","slug":"the-one-on-bikes-two-dead-in-clash-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो मरे, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो मरे, दो घायल
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Aug 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला रोड पर लालपुर बैैरियर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। दो मृतकों में से एक की शिनाख्त नहीं हो सकी हैै, जबकि दूसरा सीतापुर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी का निवासी है।
फरधान क्षेत्र के गांव चांदामऊ निवासी महेंद्र पाल और पिपरिया अंडू निवासी आकाश रविवार को बाइक से शारदानगर गए थे, जहां से दोपहर बाद दोनों लौट रहे थे। वहीं सीतापुर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक से गोला की ओर से आ रहे थे। रास्ते में लालपुर बैरियर के पास दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां सीतापुर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की भी मौत हो गई। जबकि फरधान क्षेत्र निवासी आकाश और महेंद्र पाल को भर्ती कर लिया गया है।