फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The name of the tower 72 thousand deceived

टॉवर लगाने के नाम पर 72 हजार ठगे

Tue, 22 Sep 2015 11:47 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 22 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुमेरनगर में टॉवर लगाने के नाम पर 72 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सुमेरनगर निवासी इंद्रावती देवी ने संपूर्णानगर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक विज्ञापन के माध्यम से उन्हें जानकारी हुई थी कि नेशनल टावर लिमिटेड को स्थान चाहिए। उनसे फोन पर संपर्क किया और अपने प्लाट में टॉवर लगाने के लिए कंपनी के निर्देशानुसार 72 हजार रुपये भारतीय स्टेट बैंक पलिया में जमा कराए जो क्रमश: कमला गर्ग और राजवीर सिंह के नाम था। इंद्रावती का आरोप है कि रुपया जमा करने के बाद टॉवर लगाने की बात कही गई थी तथा 90 लाख रुपये 20 साल तक कंपनी ने देने को कहा था। इसके तहत उसने 2100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा की थी। बैंक में रुपया जमा होने के बाद उनके द्वारा कंपनी के मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो फोन बंद मिला। अन्य माध्यमों से पता लगाने पर कंपनी से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जिससे उसको ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed