फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The murder of the young man by adopting knives, both eyes burst

चाकुओं से गोद कर युवक की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी

Sat, 15 Apr 2017 11:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार को सरसवां बाजार आया था सर्वेश
गन्ने के खेत में मिली लाश, शव पोस्टमार्टम को भेजा


 शुक्रवार को दरांती खरीदने सरसवां बाजार आए गांव सरगडा निवासी 30 वर्षीय सर्वेश का शव शनिवार की सुबह सरसवां और महाराज नगर के बीच गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी दोनों आंखें फूटी हुई थीं और शरीर पर चाकुओं के निशान थे। पुलिस भी युवक की हत्या होने की बात मान रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
गांव सरगडा निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनका पुत्र सर्वेश शुक्रवार की शाम घर से गेहूं काटने वाली दरांती खरीदने सरसवा बाजार आया था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। इससे परिवार के लोग चिंतित हो उठे और रात में ही सर्वेश की खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने सरसवा और महाराजनगर के बीच महाराजनगर निवासी अनिल वर्मा के गन्ने के खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसी गांवों के चौकीदारों से लापता लोगों के बाबत जानकारी कराई। उधर अज्ञात शव मिलने की जानकारी जब पिता रामचंद्र को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सर्वेश के रूप में की। सर्वेश की दोनों आंखें फूटी हुईं थीं और शरीर और गर्दन पर चाकुओं के निशान थे। पिता रामचंद्र ने बेटे की हत्या होने का आरोप लगाया है। कोतवाल संतोष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि सर्वेश की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है और उसके शव को गन्ने के खेत में लाकर डाला गया है। पिता रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


कॉल डिटेल से खुलासे की है उम्मीद 
सरगडा निवासी सर्वेश शुक्रवार की शाम साइकिल से जब घर से निकला था तो उसके पास एक मोबाइल फोन भी था। उसके शव से कुछ दूरी पर साइकिल तो पड़ी मिली, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पुलिस अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि कॉल डिटेल के आधार पर सर्विलांस सेल की मदद से शीघ्र ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed