फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lawsuit was filed on the strength of the loot stolen pistol

तमंचे के बल पर की लूट चोरी में दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के दिन व्यापारी के घर दीवार फांदकर घुसे चार लोगों ने की थी वारदात
विज्ञापन

दिवाली के दिन भीरा कस्बे में एक व्यापारी के घर में दीवार फांदकर घुसे बदमाश घर में रखे जेवर, कीमती सामान, नकदी समेट कर आराम से चले गए। इस बीच परिवार के लोग जाग भी गए लेकिन बदमाशों ने उन पर असलहे तानकर खामोश करा दिया। रात को ही सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन मामले को लूट के बजाय चोरी में दर्ज किया गया। एसओ की माने तो वादी खुद ही तहरीर लेकर आया था उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। 

भीरा निवासी शिवकुमार गुप्ता का घर मोहल्ला नईबस्ती में है, दिवाली की रात में शिवकुमार के घर में एक बदमाश दीवार फांद कर घुस आया, उसने दरवाजे की कुंडी खोल दी, जिससे तीन और बदमाश घर में घुस गए, इस बीच घर के लोग जाग गए, बदमाशों ने शिवकुमार उनकी पत्नी, भांजे पर तमंचा तानकर घर में रखे सोने एवं चांदी के जेवर समेत पचास हजार की नकदी लूट ली। बदमाश जाते-जाते धमकी भी दे गए कि अगर शोर मचाया तो वे गोली मार देंगे। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद शिवकुमार ने शोर मचाया। जिस पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के भाई के मुताबिक जब लूट की रिपोर्ट नही लिखी गई तब चोरी की तहरीर दी गई। बहरहाल पुलिस  भीरा के ही एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ के मुताबिक वादी पर कोई दबाव नही था, उसने तहरीर जैसी दी वैसा ही मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed