फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The laws of man The body was found in the village

ससुराल गए युवक का  गांव में पड़ा मिला शव

Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
The laws of man The body was found in the village
dead body - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पत्नी को विदा कराने गए था मनोज 
विज्ञापन

घर वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

सदर कोतवाली के गांव गुलरीपुरवा निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार शुक्रवार को थाना खीरी के गांव मंझरा गौरिया स्थित अपनी ससुराल पत्नी को विदा कराने गया था। पत्नी के विदा न करने पर वह लौट रहा था। गुरुवार की सुबह उसका गांव मंझरा गौरिया में शव पड़ मिला। मृतक के घर वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि सदर कोतवाली के गांव गुलरीपुरवा निवासी बिंद्रा प्रसाद ने तीन साल पहले अपने पुत्र मनोज कुमार की शादी थाना खीरी के गांव मंझरा गौरिया में की थी। शुक्रवार को मनोज कुमार पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने शनिवार को पत्नी को विदा करने से इंकार कर दिया, जिस पर वह शाम को घर के लिए वापस चला। शनिवार की सुबह उसका शव उसी गांव में पड़ा देखा गया। उन्होंने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। जांच में पता चला है कि उसने गांव में अत्यधिक शराब पी थी। हालांकि मृतक के परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed