फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The girl took off from Orissa Scart team

उड़ीसा से आई स्कार्ट टीम लड़की लेकर रवाना

Thu, 02 Jul 2015 06:44 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Thu, 02 Jul 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
The girl took off from Orissa Scart team
नेपाली युवक द्वारा उड़ीसा से फुसलाकर नेपाल ले जाई गई लड़की वहां की एक सामाजिक संस्था के सहयोग से स्थानीय अल्पावास गृह में रह रही थी। डीएम के निर्देश पर वहां से आई स्कार्ट टीम लड़की लेकर उड़ीसा रवाना हो गई।
विज्ञापन

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ द्वारा स्थानीय वनवासी सेवा संस्थान में स्थापित महिला अल्पवास गृह में करीब एक पखवाड़े से रह रही उड़ीसा की 18 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसे नेपाली युवक बहला फुसलाकर धनगढ़ी, नेपाल ले आया था। वह वहां के ओमरकोट कस्बे में उसके साथ मजदूरी करता था। वह अपना घर दिखाने का बहाना कर उसे नेपाल लाया, जहां उसने उसे लावारिस छोड़ दिया। इसके बाद नेपाल के गैर सरकारी संगठन कार्यकर्ताओं ने उसे वनवासी सेवा संस्थान पलिया के अल्पावास गृह पहुंचाया। जहां वह एक पखवाड़े से रह रही थी। उधर अल्पावास गृह की संचालिका रश्मि चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने लड़की के बारे में स्थानीय पुलिस के अलावा डीएम और एसपी को भी सूचना दी। डीएम किंजल सिंह ने इसे गंभीरता से लेकर तत्काल नबरंगपुर, उड़ीसा के डीएम को सूचित किया। इस पर वहां के जिला प्रोवेशन अधिकारी किशोर चंद्र मोर्था, जिला प्रोटेक्शन यूनिट की सदस्य मीना जगत एवं सब इंस्पेक्टर भोग्यलता नायक आज यहां आए और महिला अल्पावास में रह रही लड़की से पूछताछ कर उसको लेकर उड़ीसा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed