फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fourth Guruvinder Day clue

गुरुविंदर का चौथे दिन भी सुराग नहीं

Thu, 20 Aug 2015 10:10 PM IST
रेहरिया/लखीमपुर खीरी
रेहरिया/लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र में हुए छात्र गुरुविंदर सिंह के मामले में चौथे दिन भी पुलिस असमंजस में है। एसपी अरविंद सेन का कहना है कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

17 अगस्त को मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मूड़ा गालिब स्थित सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र गुरुविंदर सिंह का अपहरण कर लिया गया था। घटना के समय वह स्कूल से लौट रहा था। खास बात यह है कि सुनियोजित ढंग से किए गए इस अपहरण में अपहरणकर्ताओं ने ही स्कूल में उसकी मां की बीमारी की बात कहकर गुरुविंदर को छुट्टी दिला दी थी। फिर स्कूल से निकलते ही उसे सफेद बोलेरो में डालकर फरार हो गए थे। घटना वाले दिन पुलिस ने तत्परता दिखाई, लेकिन अब पुलिस ने मामले में चुप्पी साध ली है। हालांकि पुलिस की दो टीमें अभी वापस नहीं आई हैं। वहीं एसपी अरविंद सेन का कहना है कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed