{"_id":"380568dd817e74167c7e6bd0edcd0f8f","slug":"the-fourth-accused-in-the-murder-of-desired-invoiced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में वांछित चौथे आरोपी का चालान भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में वांछित चौथे आरोपी का चालान भेजा
ममरी
Updated Mon, 16 Feb 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना पुलिस ने पशु चिकित्सक दिनेश वर्मा निवासी भूतनाथ मोहल्ला गोला की गोली मारकर हत्या के मामले में चौथे आरोपी सालिकराम वर्मा निवासी जिगनहां को भी गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। जिससे इस केस में जेल जाने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
एसओ जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गोला में मकान के विवाद को लेकर ग्राम जिगनहां निवासी सालिकराम, राजेंद्र, शिवकुमार, नन्हें उर्फ सुभाष ने 10 जनवरी को रायपुर से लौट रहे मोहल्ला भूतनाथ गोला निवासी पशु चिकित्सक दिनेश वर्मा की जमालपुर गांव के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता रामाधार वर्मा ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें से तीन आरोपियों राजेंद्र प्रसाद, शिव कुमार, नन्हें उर्फ सुभाष को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। चौथा आरोपी सालिकराम फरार था जो अपने बचाव के लिए पुलिस पर नेताओं का दबाव डाल रहा था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। सालिकराम के जेल जाने से पीड़ित परिवार वालों ने राहत महसूस की है।