{"_id":"50ddbf036614d4941c3dee5b0a4f2ecf","slug":"the-former-head-of-the-heart-attack-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान की हार्ट अटैक से मौत
मोहम्मदी/शंकरपुर राजा
Updated Tue, 14 Apr 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव छतियां सरैंया के पूर्व प्रधान मोहम्मद शौकीन (45) की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्हें सोमवार को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
मृतक के साले इस्माइल खां का कहना है कि उनकी 14 एकड़ गेहूं की फसल अच्छी नहीं हुई थी। उन पर कर्जा होने के कारण उन्हें गन्ना भी औने-पौने दाम पर बेचना पड़ा था इसी चिंता में उन्हें दिल का दौरा पड़ा तो बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उनका इंतकाल को गया। गांव में मंगलवार को उन्हें गमगीन माहौल में दफना दिया गया। उनके इंतकाल से पत्नी आयशा बेगम के अलावा पांच बेटियां शहाना (25), रहाना (20), शबाना (18), रुबीना (12), पंमी (6) और बेटा मोहम्मद परवेज (10) का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पिता बाबू अली का इकलौता बेटा था। अब उसके घर का भार 70 वर्ष के बाबू अली और 10 वर्ष के बेटे मोहम्मद परवेज पर आ गया है।