{"_id":"13775243f77d80fdb5e1cca5b1de7e7b","slug":"the-foray-into-pakria-punks-millions-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का पकरिया में धावा, लाखों लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों का पकरिया में धावा, लाखों लूटे
पलियाकलां।
Updated Mon, 21 Sep 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव पकरिया में करीब एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने यहां के निवासी दो भाइयों के घर से लाखों रुपये का माल लूट लिया और फरार हो गए। घरवालों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई और घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
पकरिया निवासी उदयचंद के घर रविवार रात करीब एक दर्जन लोग आए और पहले उनसे संपूर्णानगर रोड की जानकारी ली और फिर उन्होंने उससे कहा कि एक लड़की भागकर उनके घर आई है तलाशी लेनी है। इसके बाद उसमें से एक व्यक्ति ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया और सभी को कमरे में बंद कर दिया। फिर उन्होंने घर में रखे आठ हजार रुपये, एक करधनी, तोड़ा, पायल, मंगलसूत्र आदि लूट लिया। इसके बाद उन्होंने उससे उनके भाई सालिकराम का घर पूछा और उसके घर में घुस गए। यहां भी उन्होंने सभी को बंधक बना कर 18000 रुपये, कमर बिछुआ, मंगलसूत्र, पायल, नाक के फूल, एक सोने और तीन चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी आदि लूट लिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जाते जाते धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो दस दिन बाद फिर आएंगे और जान से मार डालेंगे। दोनो भाइयों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है।