फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first cane Tulwane Together the two sides clashed, firing

पहले गन्ना तुलवाने को लेकर  आपस में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। 
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।  Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
The first cane Tulwane Together the two sides clashed, firing
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
एक पक्ष के दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लगाया गन्ने से भरी ट्रैक्टर और ट्राली ले जाने का आरोप
पुलिस के एकपक्षीय कार्रवाही से दूसरे पक्ष में रोष 

 
मुर्गहा गन्ना क्रय केंद्र पर पहले गन्ना तुलवाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और फायरिंग भी की। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पिटाई से घायल एक पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की है। पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई से दूसरे पक्ष में रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक पक्ष का गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्राली वापस करने के लिए कह दिया गया है। 
गांव मुर्गहा निवासी देवेंद्र चौहान ने बताया कि वह अपना गन्ना लेकर बजाज चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर लेकर गया था। वहां पर गदियाना निवासी मुर्तिजा भी गन्ना लेकर आए थे। आरोप है कि पहले गन्ना तुलवाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों से फायरिंग भी हुई। मारपीट में गदियाना निवासी मुर्तिजा के चोट भी आई। एक पक्ष से अधिक भीड़ होने के कारण मुर्तिजा गन्ने से भरी ट्राली छोडकर चले गए। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने इस मामले में गदियाना निवासी इशहाक और मुर्तिजा के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घायल मुर्तिजा ने बताया कि बल्लीपुर निवासी इमामी शाह भी अपना ट्रैक्टर- ट्राली लेकर आए थे। वह दोनों पक्षों का बीचबचाव कर रहे थे। वह भी अपना ट्रैक्टर- ट्राली लेकर गन्ना तुलवाने आया था। हंगामा होते हुए देखकर दोनों वहां से चले गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने गन्ने से भरी दो ट्राली और एक ट्रैक्टर गन्ना क्रय केंद्र से जबरन ले जाकर अपने गांव लेकर चले गए। मुर्तिजा ने सीओ को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
गन्ने से भरी दो ट्राली और एक ट्रैक्टर को मुर्गहा से मंगवाकर प्रधान के घर खड़ा करा दिया है। एक पक्ष की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषी देव यादव, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed