{"_id":"7d81c1d7db59b29c45fb9c21f6f3feaf","slug":"the-district-judge-had-prison-stock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने लिया कारागार का जायजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जज ने लिया कारागार का जायजा
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 31 Mar 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज बीडी मिश्रा, डीएम किंजल सिंह और एसपी अरविंद सेन ने जिला कारागार में त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों, पाकशाला, अस्पताल, महिला बैरक भी देखी। इस दौरान उन्होंने बंदियों से भी उनकी समस्याएं भी पूछी। मंगलवार को जिला जज, डीएम, एसपी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी समेत तमाम अधिकारी करीब 11 बजे कारागार पहुंचे और पौन घंटे तक निरीक्षण किया। डीएम ने पत्रकारों को बताया कि उनके पहले निरीक्षण के बाद से इस बार कारागार में काफी सुधार हुआ है। सफाई व्यवस्था, भोजन आदि सब ठीक मिला है। हालांकि बंदियों के खाने वाले चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कारागार अधिकारियों को चावल बदलने का निर्देश दिया है।