फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The disappearance of the children , the disclosure

बच्चों के लापता होने से हड़कंप

Thu, 30 Apr 2015 07:48 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Thu, 30 Apr 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
The disappearance of the children , the disclosure
कस्बे से अचानक दो बच्चों के गायब होने की सूचना पर यहां सनसनी फैल गई। पहले तो मां-बाप आसपास में ढूंढते रहे लेकिन जब उनका पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बच्चों को 10 किलोमीटर दूर मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम गोकन के पास बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्वी लखपेड़ा निवासी संतोष कुमार ब्लाक परिसर में स्थित पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट पद पर तैनात हैं। उनके दो बच्चे अनिकेत (6) और सक्षम (4) न्यू एनटीआई स्कूल में एलकेजी में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों बच्चे स्कूल गए थे, जब देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो संतोष की पत्नी अंजू ने ब्लाक में फोन कर बच्चों के बारे में पूछा। पता चला कि बच्चे वहां भी नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद बच्चों की  पूरे कस्बे में खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज फूलचंद्र ने टीम बनाकर बच्चों की खोजबीन शुरू की तो उन्हें कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम गोकन के पास दो बच्चों की सूचना मिली। जानकारी पर पता चला कि इन दोनों बच्चों को किसी तांगे वाले ने यहां उतारा था। यह बच्चे यहां कैसे पहुंचे यह अभी रहस्य बना है। बच्चों के पिता संतोष और मां अंजू देवी का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनका कहना है कि बच्चे डरे हैं। बच्चों ने बताया कि किसी महिला ने उन्हें टाफी खिलाई और उन्हें तांगे से वहां ले गई। जब तांगा गोकन पहुंचा तो सभी सवारियां उतर गई, तांगे वाले ने पूछा बच्चे किसके हैं, तो कोई नहीं बोला। बच्चों ने अपने पापा का नाम और मोबाइल नंबर बताया तो गोकन से किसी ने उन्हें फोन किया। इस पर बच्चों के पिता संतोष पुलिस के साथ गोकन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed