{"_id":"815034867fee8c6bba502f593dd3be27","slug":"the-defecation-field-raping-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को खेत गई किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को खेत गई किशोरी से रेप
मझगईं
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गन्ने के खेत में गई किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। काफी देर बाद भी किशोरी के न लौटने पर परिवार वालों के साथ ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो गन्ने के खेत में किशोरी बेसुध पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया जो खेत में मौजूूद था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। आरोप है कि, तभी वहां गांव का ही 27 वर्षीय युवक आ धमका और किशोरी का मुंह दबाकर उसे खेत के काफी अंदर खींच ले गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां को चिंता हुई। उसने इधर-उधर तलाश शुरू की, जिसके बाद किशोरी के गायब होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। किसी ने इसकी सूचना मझगईं पुलिस को दी और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन कर करीब चार घंटे के बाद उसे गन्ने के खेत से बेसुध हाल में बरामद किया। इस दौरान वहां मौजूद आरोपी युवक भागने लगा, तो ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। एसओ पलिया केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी शत्रोहन को गिरफ्तार कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को शनिवार को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।