फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of a young man scorched by fire

आग से झुलसे युवक की मौत

Fri, 27 Mar 2015 07:06 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Fri, 27 Mar 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
The death of a young man scorched by fire
चार दिन पूर्व आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर पत्नी ने एसपी को तहरीर देकर पति को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

22/23 मार्च की रात मोहल्ला काली मंदिर निवासी श्याम सिंह यादव ‘साधू’ के घर में सुखचैनापुर निवासी मेवाराम के 35 वर्षीय पुत्र संजय संदिग्ध हालात में झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे लखीमपुर से लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और गुरुवार रात में ही उसकी मौत हो गई। संजय के बड़े भाई अनंत राम की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधर संजय की पत्नी पूनम देवी ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति जेसीबी चालक था। वह 22 मार्च को मैलानी निवासी साधू यादव के यहां दावत की बात बताकर घर से निकला था। उन्हें जेसीबी मालिक से उसके झुलसने की बात पता चली। उसने कुछ लोगों पर जान से मारने की नीयत से जलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में तत्कालीन एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर छानबीन की थी। उधर इस बाबत एसओ मैलानी आशुतोष मिश्र का कहना है कि इत्तेफाकिया घटना की सूचना पहले ही दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed