फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The day also not safe for women

 दिन में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं

Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग चौराहा के पास महिला से हुई छेड़छाड़
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से अब महिलाएं दिन में भी सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। गुरुवार की सुबह स्कूल जा रही एक महिला से कंपनी बाग चौराहा के पास नशेड़ी किस्म के कुछ शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं महिला ने जब विरोध किया तो उसे जान से हाथ धोने की धमकी तक दे डाली। सदर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। 
शहर निवासी 37 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। वह शहर के एक प्राइवेट स्कूल में आया है, जिससे वह अपना और बच्चों का पेट पाल रही है। स्कूल जाते समय कंपनी बाग चौराहा के पास नशेड़ी किस्म के युवक कई दिनों से उस पर फब्तियां कसते थे। गुरुवार को जब वह सुबह करीब सात बजे पैदल स्कूल जा रही थी तो तीन युवकों ने उसे पास में स्थित भाजपा कार्यालय के निकट रोक लिया और फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। पुलिस से बेखौफ शोहदों ने विरोध करने पर उसे जान से हाथ धो लेने तक की धमकी दे डाली। महिला के शोर मचाने पर कई लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी तीनों युवक भाग निकले। महिला का कहना है कि वह किसी आरोपी के नाम नहीं जानती है, लेकिन सामने आने पर वह पहचान लेगी। घटना के बाद डरी सहमी महिला सुबह कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस मौके तक नहीं पहुंची। उधर सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि उन्हें तहरीर पुलिस को दिए जाने की जानकारी नहीं है। बतादें 20 दिसंबर को शहर के एक मोहल्ले में दो शोहदों ने आठ साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की, जिसकी तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


नशेड़ियों का सुबह लगता है जमावड़ा 
कंपनी बाग के आसपास के लोगों ने बताया कि भाजपा कार्यालय के निकट सुबह से ही कई नशेड़ी किस्म के युवा रोड़ के किनारे जम जाते हैं और स्मैक आदि का सेवन करते हैं। इसकी जानकारी मिश्राना पुलिस को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed