{"_id":"1390d46860493b8d03b8850bbbbcb9c8","slug":"the-curse-of-farmers-mutke-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्ट अटैक से किसान की मौत
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 15 Apr 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा निवासी किसान रामलाल (62) की मंगलवार की रात को मौत हो गई।
परिवार वालों ने बताया कि गांव कंजा निवासी रामलाल के पास 12 बीघा जमीन है। वह काफी दिनों से टीबी का मरीज था। उसके विजय (35), संतकुमार (33) और राकेश (20) पुत्र हैं। उसने यूको बैंक, लखनऊ क्षेत्रीय और साधन सहकारी समिति से भी आर्थिक तंगी के कारण कर्ज ले रखा था। उसने अपनी जमीन गांव के ही अजीत को बंटाई पर दे रखी थी, जिसमें छह बीघा गन्ना और छह बीघा गेहूं बोया गया था। गन्ने की दो पर्चियों के भुगतान के बदले में उसने मिल से चीनी ले रखी थी। आंधी और बरसात के कारण गेहूं की फसल गिर गई थी। परिवार वालों ने बताया कि रामलाल को कर्ज की आए दिन चिंता सताती थी जिससे उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ मधुवन कुमार सिंह ने परिवार वालों से मुलाकात कर मामले की जानकारी की। परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।