{"_id":"593057004f1c1bac0dbdc12a","slug":"the-body-was-thrown-at-the-farm-on-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाने पर भाई ने खेत में फेंका था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाने पर भाई ने खेत में फेंका था शव
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी।
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के साले के साथ शादी न करने से नाराज थी युवती
बीएड की छात्रा का खेत में शव मिलने का मामला
थाना मोहम्मदी क्षेत्र में बीएड की छात्रा का खेत में बरामद हुए शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवती किरन अपने भाई के साले के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वाले इस बात से राजी नहीं थे। घर वालों की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने अपने ही निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके भाई कुलदीप ने शव बोरे में रखकर गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बतादें कि गांव सरैंया विलियम निवासी 24 वर्षीय बीएच की छात्रा किरन देवी का शव 29 मई को गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था। घर वालों ने हत्या और रेप की आशंका जताई थी। गले और शरीर पर मिले निशानों पर हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस भी दंग रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर पुलिस की जांच मृतका के घर वालों के आसपास घूमने लगी थी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि पुलिस ने जब परिवार वालों को अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की तो परिवार के लोग अपने ही बयानों में उलझ गए। इस पर पुलिस ने मृतका के भाई कुलदीप से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि युवती के उसके ही भाई के साले से प्रेम संबंध थे। वह शादी करने का घर वालों पर दबाव बना रही थी, लेकिन घर वालों ने रिश्ता न मंजूर कर दिया था। इससे नाराज युवती 29 मई को शौच के बहाने गांव में ही अपने निर्माणाधीन मकान पर चली गई और बल्ली के सहारे गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली थी। जब काफी देर वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। नवनिर्माणाधीन मकान में शव देख परिवार वाले डर गए। इससे डरे-सहमे युवती के भाई कुलदीप ने रात में ही शव बोरे में भर लिया और साइकिल से उसे खेत में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद यूपी 100 को गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोरा, साइकिल आदि बरामद किया है।