फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bike park Controversy over firing

बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, फायरिंग

Sun, 14 Jun 2015 11:15 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 14 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
The bike park Controversy over firing
नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला में रविवार की रात करीब आठ बजे सपा विधायक विनय तिवारी की बैठक बुलाई गई थी, जिससे कुछ देर पहले ही जायसवाल समाज के नगर अध्यक्ष अवधेश जायसवाल के घर के सामने सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर अराजकतत्वों ने बवाल कर दिया। झुंड में आए युवकों ने पहले तमंचे से निशाना साधकर फायरिंग की और ईंट-पत्थर फेंके। इस हमले में अवधेश जायसवाल बाल-बाल बच गए, लेकिन ईंट लगने से उनके पैर में काफी चोट आई है। घटना की जानकारी होने पर विधायक विनय तिवारी, कोतवाल एके उपाध्याय समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मामला बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की जानकारी मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। दो आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed