{"_id":"577bf5cb4f1c1b6f0c7fad16","slug":"the-bike-flew-ten-thousand-rupees-from-the-trunk-by-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए दस हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए दस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती की थी बाइक, दिनदहाड़े घटना से खौफ
तहसील से भीरा रोड जाने वाले रास्ते पर एक प्रिंटिंग प्रेस के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से दो बाइक सवारों ने दस हजार रुपये की नकदी उड़ा दी और फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा है और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।
मोहल्ला पठान चार निवासी सब्जी आढ़ती इरशाद अली मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे आईसीआईसीआई बैंक से दस हजार रुपये निकालकर लाए थे। रुपयों के साथ ही उन्होंने चेक बुक और अन्य जरूरी कागजात झोले में रखकर बाइक की डिक्की में रख दिए और तहसील के सामने से भीरा रोड को जाने वाली एक प्रिंटिंग प्रेस पर चले गए। वह प्रेस पर फोन पर किसी से बात करने लगे और इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लुटेरे आए और आनन-फानन में उनकी डिक्की खोलकर झोला लेकर भाग निकले। आढ़ती कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में खौफ है तो वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्सा भी।