फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The agent had embezzled millions of Urban Bank

अर्बन बैंक के अभिकर्ता ने लाखों का गबन किया

Mon, 09 Nov 2015 11:57 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 09 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The agent had embezzled millions of Urban Bank
अर्बन कोआपरेटिव बैंक लखीमपुर शाखा की कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज विस्तार पटल के घरेलू जमा अभिकर्ता ने बैंक को करीब 11 लाख का चूना लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों ने अभिकर्ता को हटाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। जिन ग्राहकों का पैसा लेकर अभिकर्ता ने जमा नहीं किया है, उन खातों का सत्यापन कराकर बैैंक ग्राहकों को भुगतान करेेेगी।
विज्ञापन

बैंक सचिव शवल गुप्ता ने बताया कि कुंवर खुशवक्तराय विस्तार पटल शाखा में वर्ष 2011 में अभिकर्ता के तौर पर पवन गुप्ता निवासी भरतपुरी कॉलोनी को रखा गया था, जो घरेलू जमा खाताधारकों से पैसा वसूलकर बैैंक खाते में जमा करता था। कुछ समय में अभिकर्ता पवन गुप्ता ने घरेलू जमा खाताधारकों से पैसा लेकर धनराशि शाखा में जमा नहीं की। इसकी जानकारी मिलने पर अभिकर्ता की एजेंसी को निरस्त कर दिया गया हैै। धनराशि की वसूली और कार्रवाई को लेकर बैंक अधिकारियों ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बैंक सचिव शवल गुप्ता ने बताया कि खाताधारकों का सत्यापन कराकर उनके द्वारा जमा की गई धनराशि का भुगतान बैंक कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed