{"_id":"c2a89855648c8d2cc9cf49303aba432a","slug":"the-13th-day-of-labor-leads-not-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13वें दिन भी नहीं लगा लापता श्रमिक का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13वें दिन भी नहीं लगा लापता श्रमिक का सुराग
बांकेगंज
Updated Fri, 13 Mar 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर एक मार्च को दिल्ली से घर के लिए निकला श्रमिक आज तक नहीं पहुंचा।
बांकेगंज कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी श्रमिक सुरेश कुमार एक माह पहले निकटवर्ती ग्राम पहाड़नगर निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र्र के जरिए दिल्ली की किसी फैक्ट्री में काम करने गया था। इसके बाद सुरेश घर लौट कर नहीं आया। इससे परेशान सुरेश की पत्नी रेशमा ने बताया कि पति के पास मोबाइल नहीं है। होली पर भी जब पति घर नहीं पहुंचा तो उसनेे इस बात की जानकारी पहाड़नगर निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र से हासिल की। जिसने सुरेश के घर आने के लिए एक मार्च को दिल्ली से बस में बैठाने की बात कही। रेशमा ने बताया कि 13 दिन बीतने के बाद भी न तो पति घर पहुंचे और न ही उनका कोई सुराग लग रहा है।
रोती-बिलखती रेशमा ने बताया कि उसने रिश्तेदारी के अलावा मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर एवं संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, मगर कोई पता नहीं चल सका है। रेशमा ने पति की गुमशदगी की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी सहित थाना मैलानी को भी दी है।