{"_id":"c5a40fca499062f4de96680028a2f8db","slug":"teenager-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत
निघासन
Updated Thu, 19 Mar 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया में सड़क दुर्घटना में घायल हुई 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव होलागढ़ निवासी राजपती पुत्री छन्नू लाल इसी थानाक्षेत्र के गांव त्रिकोलिया निवासी मुन्ना लाल के यहां आई थी। दिन में दोपहर करीब एक बजे मुन्ना लाल अपनी बाइक से उसे छोड़ने के लिए घर जा रहे थे। त्रिकोलिया गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भरकर आ रहे ट्रक को मोड़ के पास ओवरटेक करते समय बाइक फिसल गई, इससे राजपती ट्रक के नीचे आकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन