फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager in suspicious circumstances Found hanging in the house

संदिग्ध हालात में किशोरी का  घर में लटकता मिला शव

Sun, 28 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो   सिकंद्राबाद। Updated Sun, 28 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teenager in suspicious circumstances Found hanging in the house
फांसी - फोटो : अमर उजाला
एसओ ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

 थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मूड़ाबुजुर्ग निवासी एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में घर में शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे एसओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से साफ इंकार किया। 
गांव मूड़ाबुजुर्ग निवासी जगतपाल ने बताया कि रविवार को वह पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ गन्ना की गुड़ाई करने खेत पर चले गए। घर पर पुत्री लक्ष्मी(15) अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे उनका भतीजा गोलू जब खेत पर शर्बत देकर घर पहुंचा तो उसकी पुत्री का शव टीनशेड में लगे लोहे के कुंडे से लटकता मिला। यह देख गोलू ने खेत पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना पर पहुंचे एसओ डीके सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव अमकोटवा में शनिवार को घर से भैंसों को चराने गए युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अमकोटवा निवासी रामाधार का 18 वर्षीय पुत्र वीर सिंह शनिवार को घर से भैंस चराने गया था। भैंस देर शाम घर पहुंच गई, लेकिन वीर सिंह नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने कुछ देर तलाश करने के बाद उसके नहर में डूब जाने की आशंका जताते हुए यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। तलाश के दौरान गांव के उत्तर रामधार के आम के बाग में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। परिवारवालों ने किसी से विवाद व रंजिश से इंकार किया है। गोला इंस्पेक्टर एके सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed