फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager drowned in flood waters

बाढ़ के पानी में डूबे किशोर की मौत

Mon, 14 Aug 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   तिकुनियां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   तिकुनियां खीरी। Updated Mon, 14 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in flood waters
बाढ़ के पानी में डूब गया - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव  
विज्ञापन

पशुओं को चराने बंधा पर गया था किशोर  

 बंधे पर पशुओं को चराने बंधा पर गया गांव बाबापुरवा निवासी 17 वर्षीय रमेश कुमार का शौच को जाते समय पैर फिसल गया, जिससे वह बाढ़ के पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे एसएसबी जवानों और गोताखोरों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका।  

गांव बाबापुरवा निवासी वासुदेव ने बताया कि बाढ़ का पानी भरने के कारण उनका पुत्र रमेश कुमार सोमवार की सुबह पशुओं को चराने गांव के निकट बने बंधा पर गया था। दोपहर करीब ढाई बजे शौच के लिए जाते समय उसका पैर बंधे पर फिसल गया, जिससे वह पानी में बह गया। बंधा पर पशुओं को चरा रहे गांव के अन्य लोगों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। इस पर परिवार के लोग बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसएसबी जवानों के अलावा एसडीएम अखिलेश यादव, नायब तहसीलदार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने आसपास के गांवों से करीब 12 गोताखोरों को पानी में उतारकर उसकी तलाश शुरू कराई। एसएसबी जवानों ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शाम करीब छह बजे शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed