{"_id":"5904d8824f1c1b422fc0bdfd","slug":"teachers-accused-girls-of-pornography","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
teasing
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोशित अभिभावक पहुंचे स्कूल तो गायब मिला शिक्षक, एक हफ्ता दबा रहा मामला
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी रिपोर्ट
शिक्षक नेता सहित कुछ अधिकारियों पर मामला दबाने का आरोप
धौरहरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। उन पर मासूम छात्राओं से अभद्रता और यौन शोषण का आरोप है। यह बात जब अभिभावकों को पता चली तो वे विद्यालय पहुंचे। लेकिन शिक्षक फरार मिला। मामला सुर्खियों में आने के बाद एनपीआरसी विद्यालय पहुंचे, जिन्हें अभिभावकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने मामले की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को देने की बात कहते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। खास यह कि लगभग एक हफ्ते यह मामला दबा रहा। शनिवार को मामला बीएसए के संज्ञान में आने पर जांच शुरू हुई।
कार्यवाहक प्रधानाध्यापक स्कूल में पढ़ने वाली मासूम छात्राओं का काफी दिनों से यौन शोषण कर रहा था। पहले डर से छात्राओं ने शिक्षक की हरकतों को बर्दाश्त किया, लेकिन 21 अप्रैल को कुछ बच्चियों ने अपने घर पर इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण सीधे स्कूल पहुंचे, लेकिन तब तक शिक्षक फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान और कुछ शिक्षक नेताओं सहित एनपीआरसी से की थी, लेकिन इन लोगों ने मामले को दबाए रखा। शनिवार को मामला किसी तरह बीएसए संजय शुक्ला की जानकारी में आया, तो उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने आनन-फानन में गांव पहुंचकर लोगों के बयान लिए हैं। बीईओ रमेश चंद्र मौर्या ने बताया कि घटना सामने आने के बाद से आरोपी शिक्षक 22 अप्रैल 2017 से स्कूल नहीं आ रहा है। जांच रिपोर्ट विभागीय कार्रवाई की संस्तुति के साथ बीएसए को भेजी गई है।
पहले भी चर्चा में रहा है आरोपी शिक्षक
धौरहरा। ब्लाक में नियुक्त इस आरोपी शिक्षक पर पहले भी ऐसे घिनौने आरोप लगे थे। जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग के समय यह दूसरे ब्लाक में था। तो वहां भी इसकी ऐसी हरकते चर्चा में आई थी। इसी वजह से वहां भी करीब दो महीना तक यह फरार रहा था, लेकिन तब भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों मामले को दबाते हुए उसे धौरहरा ब्लाक में तैनात कर दिया। यहां भी इस शिक्षक की हरकतें रुकीं नहीं, जिससे एक बार फिर इसका भंडाफोड़ हो गया है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बीईओ को मौके पर भेजकर जांच कराई है। आरोपी शिक्षक विद्यालय से फरार चल रहा है। जांच आख्या आने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार शुक्ला, बीएसए