{"_id":"46d6cfe7bae817e1544c3c09255ec908","slug":"tap-tractor-trolley-rural-s-death-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की ठोकर से ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की ठोकर से ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट दर्ज
बिजुआ
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा थाना क्षेत्र के बरमबाबा चौराहे से अपने घर सुजानटांडा जा रहे साइकिल सवार ग्रामीण की ट्रैक्टर की ठोकर लगने से मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी, तब तक घायल ग्रामीण की मौत हो चुकी थी।
गांव सुजान टांडा निवासी हुकुम सिंह शनिवार रात को अपनी पुत्री रामनगर कलां क्षेत्र से वापस अपने गांव साइकिल से जा रहा था। बरमबाबा से सुजानटांडा जाने वाले रास्ते से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ग्रामीण मुंह के बल सड़क पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने मृतक के घरवालों के देने के साथ ही पुलिस को भी फोन कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र किशन सिंह की तहरीर पर गढ़ैया गांव के ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।