फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tantric murdered body thrown in paddy field

तांत्रिक की हत्या कर धान के खेत में फेंका शव

Tue, 18 Jul 2017 07:14 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Tue, 18 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Tantric murdered body thrown in paddy field
तांत्रिक की हत्या कर धान के खेत में फेंका शव - फोटो : तांत्रिक की हत्या कर धान के खेत में फेंका शव
गांव चंदन पुरवा निवासी एक तांत्रिक का शव धान के खेत से बरामद हुआ है। तीन दिन से लापता एक तांत्रिक का शव धान के खेत में पड़ा मिला। उसका चेहरा इस कदर झुलसा हुआ था कि पहचानना मुश्किल था। वह रविवार की सुबह 10 बजे से गायब था। घर वालों ने दो व्यक्तियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       
विज्ञापन

गांव चंदन पुरवा निवासी मीना देवी ने बताया कि उनके पति 45 वर्षीय धनीराम रविवार की सुबह 10 बजे  घास लेने गांव के दक्षिण तरफ गए थे। उसके बाद वह नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर किसी ने बिरजू के खेत में शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले शव देखकर आश्चर्य चकित रह गए। मीना देवी ने बताया कि धनीराम का शव बुरी तरह से झुलसा हुआ था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। उसके र्दाइं तरफ पेट पर फफोले पड़े थे और कपड़े भी फटे थे। पड़ोस में तुलसीराम के खेत में घास छीली हुई पड़ी थी। पल्ली, चप्पल और हंसिया शव के पास पडे़ थे। गांव के एक व्यक्ति का बच्चा बीमार था। उसे शक था कि धनीराम ने तंत्र विद्या के माध्यम से उसे बीमार कर दिया है। इसी के चलते उन लोगों ने घर में घुुसकर पति को मारा पीटा था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि हत्यारों ने पहले पति की हत्या की। उसके बाद तेजाब डालकर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया। मृतक के पिता गंगराम पुत्री पप्पी, रुबी, पम्मी, रोली, छोटी और पुत्र सुमित का रो रोकर बुरा हाल था।       
विज्ञापन

   
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।       
सविरत्न गौतम, सीओ       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed