फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Taking money from bank The woman was robbed

बैंक से रुपये लेकर जा रही महिला से लूट

Thu, 19 Mar 2015 07:01 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Thu, 19 Mar 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
गुलरिया स्थित बैंक से रुपये लेकर जा रही एक महिला से नकाबपोश बाइक सवार बदमाश 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह निवासी ओमप्रकाश तिवारी की पत्नी पुष्पा तिवारी बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालने आईं थी। वह बैंक से एक थैली में रुपये रखकर पैदल गांव की ओर चल पड़ीं। दिन में करीब 11 बजे वह रुपये लेकर गांव जा रही थी, तभी चीनी मिल के बाद करबला के पास पीछे से दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने पुष्पा तिवारी को रोक कर उनके हाथ से थैली को छीन लिया, बदमाश जाते जाते उनकी थैली फेंक गए। पुष्पा ने फोन से सूचना अपने पति को दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों के साथ महिला ने बैंक ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों को सूचना दी। पुलिस  सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अब मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed