{"_id":"b9a28c21c14871216be0288b4e149f1b","slug":"take-inventory-of-thousands-of-homes-were-two-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से हजारों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से हजारों का माल ले गए चोर
पलियाकलां।
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला किसान प्रथम में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी और माल पार कर दिया। खास बात यह रही कि घरवाले गहरी नींद में आ गए, उनका कहना है कि चोरों ने कोई दवा छिड़क दी थी जिससे सभी को गहरी नींद आ गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। चोरी से लोग दहशत में हैं।
मोहल्ला किसान प्रथम निवासी चुन्ना राना के घर रविवार की देररात चोर घुस आए। चुन्ना बरामदे में सो रहे थे और उनकी पत्नी और बच्चे कमरे में। चोरों ने कमरे में पहुंच कर बैग पार कर दिया। इसमें चांदी की पायल, सोने के झाले, 20 हजार रुपये की नगदी और उनकी बिटिया के तमाम प्रपत्र भी रखे थे। इसके साथ चोर दो मोबाइल भी पार कर ले गए। इसके बाद चोरों ने उनके बगल में रहने वाले पवन कुमार के घर धावा बोला। चोरों ने यहां से कुंडल, झाले, मंगल सूत्र और दस हजार रुपये की नकदी समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह गेट खुला देख पड़ोसी छोटू ने चुन्ना को जगाया तो वह बिल्कुल बेहोशी की हालत में थे जैसे-तैसे वह उठे तो चोरी का पता चला। दोनों चोरियों की सूचना पुलिस को दे दी गई है हालांकि पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। चोरी की इन वारदात से लोगों में दहशत है।